फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike collides with e-rickshaw, one dead, chaos for three hours

Lucknow News: बाइक ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घंटे हंगामा

Sat, 01 Jun 2024 05:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with e-rickshaw, one dead, chaos for three hours
लखनऊ। काकोरी में जमालपुर मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम सामने से आ रही बाइक ने ई रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे चालक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन घंटे हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों से लिखित शिकायत करने की बात कहकर शांत कराया।
विज्ञापन


जमालपुर के रहने वाले अरमान (25) ई रिक्शा चलाते थे। शुक्रवार शाम अरमान ई रिक्शा लेकर भलिया चौराहे की ओर जा रहे थे। जमालपुर मोड़ के पास बाइक सवार ने सामने से ई रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और दबकर अरमान की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन घंटे तक हंगामा किया। इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से राजगीर की मौत, साथी घायल

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। बिहार के रहने वाले मुन्ना प्रसाद (25) गोमतीनगर विस्तार के बाघामऊ गांव में किराये पर रहकर राजगीर का काम करते थे। वह बृहस्पतिवार रात मजदूर साथी प्रधान (30) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अहिमामऊ के पास सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार सुबह मुन्ना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed