{"_id":"65bd67af32fc530bce0b59a4","slug":"bike-collides-with-broken-culvert-young-man-dies-friend-seriously-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1033-110186-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टूटी पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टूटी पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर
Sat, 03 Feb 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
मृतक संजय
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र के बछरावां-मौरावां मार्ग पर खाले गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम टूटी पुलिया के पत्थर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गजियापुर गांव के रहने वाले संजय (22) पुत्र शिव प्रताप व अवधेश (24) पुत्र राम कुमार बछरावां कस्बे से अपने घर वापस जा रहे थे। खाले गांव के पास टूटी पुलिया के पास पड़े पत्थर से बाइक टकरा गई। इसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. इंद्रभूषण जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने से सिर में गंभीर चोटें आई हैं। संजय की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया है। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।