फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike-borne miscreants snatched chains from two women

Lucknow News: बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से चेन लूटी

Mon, 27 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched chains from two women
लखनऊ। दो दिन के भीतर बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से चेन लूट ली। ये घटनाएं मड़ियांव और पारा इलाके में हुईं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की भाटन टोला निवासी वंशिका शर्मा के अनुसार, 24 जुलाई को वह रैपिडो बाइक से छठामील बहन के घर जा रही थीं। भिठौली पुल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और भाग गए। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि लूट की एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा, 23 जुलाई की शाम गायत्रीनगर निवासी उषा सोनी पैदल सामान लेने निकली थीं। पारा इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर चेन लूट ली। इस दौरान उषा सोनी के हाथ व पैर में चोटें आईं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि लूट की एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed