फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up bypoll voting update

यूपी उपचुनाव: नहीं दिखा मतदाताओं का उत्साह

Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
up bypoll voting update

विधानसभा की तीन सीटों पर शनिवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने बहुत कम उत्साह दिखाया। यही कारण है कि उपचुनाव में 12 से 17 फीसदी कम मतदान हुआ। सबसे कम 44 फीसदी मतदान मुजफ्फरनगर में हुआ।

विज्ञापन


फैजाबाद की बीकापुर सीट पर 45 प्रतिशत व सहारनपुर की देवबंद सीट पर 50 फीसदी मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया।

तीन स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण थोड़ी देर मतदान बाधित रहा। बाद में ईवीएम बदलकर यहां मतदान शुरू कराया गया। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते भी मतदान पर असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

मतदान को प्रभावित करने की शिकायतें भी मिली

up bypoll voting update

मतदान शुरू होने के बाद कुछ स्थानों से मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायतें भी मिलीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलों में जांच करवाई तो शिकायत निराधार मिली।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। आम चुनाव के मुकाबले तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कम वोट पड़े हैं। तीनों ही सीटों की मतगणना 16 फरवरी को होगी। दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।

कहां कितना हुआ मतदान
विधान सभा क्षेत्र--उपचुनाव 2016--आम चुनाव 2012
देवबंद--50 प्रतिशत--67.02 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर--44 प्रतिशत--56.11 प्रतिशत
बीकापुर--45 प्रतिशत--60.66 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed