फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biggest recuirtment exam in uttar pradesh

यूपी में आज तक नहीं हुई इतनी बड़ी भर्ती परीक्षा

Sun, 15 Dec 2013 01:47 PM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
biggest recuirtment exam in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में आज तक किसी भी भर्ती परीक्षा में

विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग नहीं लिया है, जितने कि रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में लिया।


भर्ती परीक्षाओं के इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी कवायद है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में चार हजार से अधिक केंद्र बनाए गए।

उसी लिहाज से सुरक्षा प्रबंध भी किए गए। इसके मद्देनजर सुरक्षा व यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए अलग से निर्देश दिए गए।

परीक्षा पुलिस विभाग में सिपाही के कुल 41,610 पदों के लिए हो रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ समेत सात जिले ऐसे हैं, जहां सौ से दो सौ तक परीक्षा केंद्र हैं। प्रदेश में सबसे अधिक केंद्र लखनऊ में (कुल 187 केंद्र) हैं। यहां सिर्फ लखनऊ विश्वविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में आठ से दस हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

यह रही सुरक्षा व्यवस्था
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि इसके तहत सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ ही रेंज के डीआईजी व जोन के आईजी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि रेंज व जोन के पास मौजूद पीएसी बल के अलावा डीजीपी रिजर्व से दस कंपनी पीएसी आवंटित की गई। इसे मिलाकर सूबे के विभिन्न जिलों में लगभग 40 कंपनी पीएसी बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक कंट्रोल पर खास ध्यान

रविवार की सुबह से ही यातायात व्यवस्था चौकस रखने की मशक्कत शुरू कर दी गई थी। इसके लिए यातायात निदेशालय के अधिकारियों के साथ ही जिलों के अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया था। एडीजी ने कहा कि जिन जिलों में अधिक सेंटर हैं वहां रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व टैक्सी और ऑटो के स्टैंड पर सुरक्षा प्रबंध किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed