{"_id":"5cea5d1dbdec220734075475","slug":"big-statement-on-surendra-singh-son-about-his-father-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में बेटे ने खोला राज, बोला- इस वजह से हुई पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में बेटे ने खोला राज, बोला- इस वजह से हुई पिता की हत्या
Sun, 26 May 2019 03:05 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 May 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र का बेटा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी से नवनियुक्त सांसद स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपा नेता व बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को बदमाशों ने शनिवार रात गोलियों से भून डाला। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा कि मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सांसद बनने के बाद विजय यात्रा निकाली गई। मुझे लगता है कि कुछ कांग्रेस समर्थकों को यह पसंद नहीं आया। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात के बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया। सुरेंद्र जैसे ही बाहर आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल अवस्था में ग्रामीण उन्हें पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।

हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। इलाके में सुरेंद्र का काफी प्रभाव था जिसका लाभ स्मृति ईरानी को मिला। करीबी बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में स्मृति की जीत के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था जिसे कुछ लोग पसंद नहीं करते थे। वह स्मृति ईरानी के करीबी थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ के केजीएमयू में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ के केजीएमयू में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।
Son of Surendra Singh, ex-village head of Barauli, Amethi who was shot dead y'day: My father was a close aide of Smriti Irani&used to campaign 24/7. After she became MP, Vijay Yatra was carried out. I think some Congress supporters didn't like it,we have suspicions on some people pic.twitter.com/JKeWj2RsMo
— ANI UP (@ANINewsUP) May 26, 2019