फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Rape Case News: UP CM Yogi Adityanath Big statement of Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath a big conspiracy was being hatched in Hathras

हाथरस में रची जा रही साजिश पर बोले सीएम योगी, ऐसे लोगों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Wed, 07 Oct 2020 03:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News: UP CM Yogi Adityanath Big statement of Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath a big conspiracy was being hatched in Hathras
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। हम किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।  सीएम योगी ने बुधवार को उन्नाव के बांगरमऊ सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान ये बातें कहीं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हाथरस के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। एक तरफ सरकार विकास के काम में लगी है, वहीं ये लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि झूठे नारों पर जाति, क्षेत्र, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने वाले लोग आज भी अपनी विभाजनकारी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं। विकास उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। लोक कल्याण उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। शासन की योजनाएं अच्छी नहीं लग रही हैं, यही कारण है षडयंत्र पर षड्यंत्र रच रहे हैं। रोज नए षड्यंत्र को जन्म देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सभी नमूनों की साजिश और कृत्य जनता के सामने आ रहे हैं। कोई कहता है कि हम दंगा कराएंगे, जाति के आधार पर, कुछ और उधर से मरेंगे, कुछ लोग इधर से मरेंगे।  हमारे नेता आएंगे, उसके बाद जाकर राजनीति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि एक गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरे को पहचाना होगा। देश के लिए और समाज के लिए कितनी विकृत सोच के साथ ये काम कर रहे हैं। कितनी बड़ी साजिश कर रहे हैं। कोरोना से जंग के दौरान इनमें से एक भी चेहरा जनता के बीच नहीं था। ये सब चेहरे लॉकडाउन के दौरान अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों में मुंह छिपाए बैठे थे।  जैसे ही अनलॉक लागू हुआ, इन लोगों ने साजिश रचनी शुरू कर दी।

सीएम ने कहा कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। सभी साजिशकर्ता बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा कि सजिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। जो लोग समाज के माहौल को खराब करके समाज में जातिय द्वेष पैदा करके, अराजकता पैदा करके विकास कार्य अवरुद्ध करना चाहते हैं लेकिन विकास अवरुद्ध नहीं होगा। उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ये लोग विकास पर चर्चा नहीं कर सकते। 

सीएम योगी ने कृषि कानूनों को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसानों के हित में की जाने वाली योजनाएं अच्छी नहीं लगती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed