फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big scam in lda

कंप्यूटर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के बाद रजिस्ट्री कर दिया कब्जा

Fri, 20 Nov 2020 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Big scam in lda
बाबू से लेकर सचिव तक जाती है फाइल, फिर भी फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

एलडीए में भूखंड समायोजन की फाइल बाबू से लेकर संपत्ति अधिकारी और सचिव तक के सामने से गुजरती है। इसके बावजूद फर्जीवाड़ा हो रहा है।
इसका मतलब है कि इस खेल में अधिकारी भी खिलाड़ी हैं। इसके चलते ही भूखंड समायोजन में हेराफेरी का खेल केवल कंप्यूटर रिकॉर्ड बदलने तक सीमित नहीं है।
बल्कि भूखंड या मकानों की रजिस्ट्री कर कब्जा भी फर्जी आवंटियों को दे दिया गया। अब सवाल उठता है कि रजिस्ट्री के लिए सचिव या वीसी स्तर से अनुमति लेने के समय फर्जीवाड़ा क्यों नहीं पकड़ा गया।
मालूम हो कि पिछले दिनों वास्तुखंड, गोमतीनगर में फर्जी भूखंड समायोजन के प्रकरण की जांच में ऐसे प्रकरण सामने आए। इनमें कई भूखंडों पर मकान बने मिले।
कई मकानों पर फर्जी आवंटियों का कब्जा मिला। कुछ में ताले डालकर आवंटी दिखाया गया व्यक्ति गायब था। इसकी रिपोर्ट वीसी तक को भेजी गई है।
इसी तरह रश्मिखंड, शारदानगर योजना में भी चार फर्जी आवंटियों में से एक की रजिस्ट्री कर दी गई। मकान बनाने के लिए बाउंड्री बनाना शुरू करने पर यह फर्जीवाड़ा खुला।
विज्ञापन

रजिस्ट्री की जांच में तत्कालीन सचिव तक की अनुमति फाइल में मिली। प्रियदर्शिनी योजना, जानकीपुरम योजना में ऐसे कई प्रकरण में जांच एलडीए में चल रही है।
अगर शुरू हुई साइबर जांच ठीक से हो जाए तो कई बड़े अधिकारी भी समायोजन घोटाले में लिप्त नजर आएंगे।
जांच को पहुंचे एसीपी
कंप्यूटर डाटा में बदलाव के 50 प्रकरण की जांच के लिए बृहस्पतिवार को भी एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय एलडीए पहुंचे। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास से पूरे प्रकरण में उन्होंने चर्चा की। संयुक्त सचिव ही इस जांच समिति की अध्यक्ष हैं। वहीं, कंप्यूटर सेक्शन के प्रभारी एसबी भटनागर छुट्टी पर चले गए हैं। इससे जांच आगे नहीं बढ़ पाई। संभावना है कि शुक्रवार को एसीपी फिर से एलडीए पूछताछ के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed