फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big points of Yogi Adityanath Press Conference.

योगी बोले, हमने ढाई साल में 20 लाख नौकरियों के अवसर खोले, पढ़ें- प्रेस कांफ्रेंस की 20 बड़ी बातें

Thu, 19 Sep 2019 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Sep 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Big points of Yogi Adityanath Press Conference.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के ढाई साल पूरे होने पर उपलब्धियों का खाका जनता के सामने पेश किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। पढ़ें, उनकी प्रेस कांफ्रेंस की 20 बड़ी बातें-

विज्ञापन


- सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल पर एक उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया और कहा कि हमने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदली। हमने चुनौतियों को अवसर में बदला।
विज्ञापन


- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, कृषि और इंफ्रांस्ट्रक्चर हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्रदेश को विकास की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- योगी ने कहा कि हमने ढाई साल में सौभाग्य योजना व प्रदेश सरकार के सहयोग से 1.9 करोड़ बिजली के कनेक्शन लोगों को दिए।

- शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 193 नए इंटर कॉलेजों की स्थापना की। स्कूल चलो अभियान के तहत 1.80 करोड़ बच्चों का दाखिला करवाया गया।

- किसानों की आय में सुधार के लिए कार्य किए गए। सरकार ने आते ही 86 लाख लघु एंव सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया।

कानून व्यवस्था में सुधार का किया दावा

- मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने कानून व्यवस्था में बड़ी उपलब्धियां हासिल की। अब अपराधी या जो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। प्रदेश हत्या, लूट, बलात्कार व डकैती की घटनाओं में कमी आई है।

- योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को सुधारने के लिए अभूतपूर्व काम किया गया।

15 मेडिकल कॉलेज शुरू करवाए तो 14 का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा।

- पिछले ढाई वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये का प्रदेश में निवेश हुआ और 20 लाख नौकरियों के

अवसर खुले। डिफेंस कॉरिडोर बनने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा होंगी।

- स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ है। प्रदेश में इंसेफेलाटिस से होने वाली मौतों की संख्या में

भारी कमी आई है। 2016 के मुकाबले इंसेफेलाइटिस के 75 प्रतिशत मरीज घटे।

- पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 24 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।

- भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हर किसी पर कार्रवाई की है। इससे कोई समझौता नहीं करेंगे।

- सामूहिक विवाह योजना में 68 हजार लड़कियों की शादी करवाई है।

इन उपलब्धियों का किया जिक्र

- प्रयागराज कुंभ की ब्रांडिंग की और जिसमें 137 देश शामिल हुए। यह बेहद सफल आयोजन हुआ। कहीं कोई भगदड़ नहीं हुई। कहीं कोई मुश्किल नहीं आई।

- प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड व एंटी भूमाफिया अभियान चलाया गया। एंटी करप्शन पोर्टल लांच किया गया।

- 2018-19 में प्रदेश से सबसे ज्यादा निर्यात किया गया।

- प्रदेश के इफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए गंगा एक्सप्रेस वे बन रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 2020 तक पूरी तरह खुल जाएगा।

- योगी ने वादा किया कि आने वाले वक्त में हम प्रदेश की 14 लाख हेक्टेअर भूमि को कृषि योग्य बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed