{"_id":"60bb64fa8ebc3ee48b1fa687","slug":"big-news-of-uttar-pradesh-for-today-5-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of Uttar Pradesh: यूपी के दो और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत, तीन जिलों के डीएम बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of Uttar Pradesh: यूपी के दो और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत, तीन जिलों के डीएम बदले
Sat, 05 Jun 2021 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:28 PM IST
सार
यूपी के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। हर रोज मिलने वाले संक्रमितों की संख्या घटते हुए एक हजार के करीब आ गई है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। यूपी सरकार की टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट की नीति कारगर साबित हो रही है। यही कारण है कि प्रदेश में लगातार 36वें दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1,092 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या कम होने के कारण प्रदेश के दो और जिलों को भी कोरोना कर्फ्यू से राहत दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा, प्रदेश में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को बहराइच, कौशांबी व प्रयागराज के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
यूपी के दो और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घटने के कारण बुलंदशहर और बरेली को भी कोरोना कर्फ्यू से राहत दे दी गई है। मगर इन दोनों जिलों को ये राहत सोमवार से मिलेगी क्योंकि शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू है। यहां पढ़ें खबर पूरी डिटेल में:
विज्ञापन
प्रयागराज, कौशांबी व बहराइच के जिलाधिकारी बदले
यूपी में शनिवार को प्रयागराज, कौशांबी और बहराइच के जिलाधिकारी बदलने के साथ ही आठ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। यहां पढ़ें खबर पूरी डिटेल में:
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सहित बड़े नेताओं ने दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविंद व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सीएम योगी से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। यह मुख्यमंत्री योगी का 50वां जन्मदिन है। हालांकि, अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री कोई आयोजन नहीं करते। योगी होने के नाते वो अपना जन्मदिन मनाते भी नहीं हैं। यहां पढ़ें खबर पूरी डिटेल में:
2022 का चुनाव आते-आते अपने महलों के रोशनदान तक सीमित हो जाएंगे विपक्षी दल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ की तरह अपने घरों में कैद होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता हों या आरएसएस के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता विपक्षी दलों के नेताओं को इनके महलों के रोशनदानों तक सीमित कर देगी। यहां पढ़ें खबर पूरी डिटेल में:
पंजाब सरकार की वैक्सीन नीति पर भड़की मायावती, कहा- ये अमानवीय
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पतालों को महंगे दामों में कोरोना वैक्सीन बेचने की रणनीति अमानवीय है। बसपा की मांग है कि केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए जिससे कि देश के हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध हो सके। यहां पढ़ें खबर पूरी डिटेल में: