फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big loss for farmers because of rain.

कोरोना के कहर के बीच बारिश से किसानों को भारी नुकसान, गेहूं, चना और मटर की खड़ी फसलें बर्बाद

Fri, 27 Mar 2020 06:55 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Mar 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Big loss for farmers because of rain.
- फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच ही प्रकृति की मार भी बुरी तरह से किसानों पर पड़ रही है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में पकी खड़ी लाखों हेक्टेयर फसल को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


कृषि विभाग ने फसलों को हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश दे दिए हैं। अधिकारियों का भी मानना है कि यह बारिश किसानों के लिए बड़ी विपदा से कम नहीं है।

प्रदेश में 130 लाख हेक्टेयर जमीन में रबी की फसलें ली जाती हैं। इनमें गेहूं मुख्य फसल है, जिसका कुल रकबा 99 लाख हेक्टेयर है। इस तरह से चना 6 लाख हेक्टेयर, मटर, मसूर व अरहर 4-4 लाख हेक्टेयर और राई-सरसों 8 लाख हेक्टेयर में खड़ी है। ये सभी फसलें पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन

खेतों में गिर गया खड़ा गेहूं

शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं ने इन फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ा गेहूं गिर गया है। अब इसके दोबारा खड़े होने की संभावना न के बराबर है, क्योंकि पकने के स्तर पर पहुंचे गेहूं के पौधे गिरने के बाद फिर खड़े नहीं हो पाते हैं।

अधिकांश दाने सड़ जाते हैं। इसी तरह चना, मटर, मसूर और राई-सरसों को भी हवा-बारिश ने प्रभावित किया है। अरहर की फसल कटने में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन बारिश और हवा ने इसके फूल को काफी नुकसान पहुंचाया है।

इससे इसका भी उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा। इस बारे में संपर्क किए जाने पर अपर कृषि निदेशक, सांख्यिकी राजेश गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार की बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। इसके आकलन के लिए जिलों से सूचना मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed