यूपी में आईं बड़ी संख्या में नौकरियां, ग्रेजुएट नहीं हैं तब भी कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां बड़ी संख्या में शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके अलावा 12वीं पास लोगों के लिए भी सुनहरा मौका है।
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के 15000 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन पदों पर वर्ष 2004, 2007 और 2008 में विशिष्ट बीटीसी में प्रशिक्षण के बाद टीईटी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही विशेष डीएड करने वालों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। आयु सीमा की गणना की तिथि में संशोधन किया गया है।
अब आयु सीमा की गणना 1 जुला 2014 की जगह 1 जुलाई 2015 से की जाएगी। यह सभी निर्णय बेसिक शिक्षा के द्वारा लिए गए।
इंटर पास हैं तो आपके लिए है बढ़िया मौका
वहीं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने समूह ग के 563 पदों का नया विज्ञापन जारी कर दिया है।
सचिवालय अधिष्ठान व वन विभाग के इन पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर 22 जुलाई से उपलब्ध होगी।
इसी दिन से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
आयोग ने सचिवालय अधिष्ठान में रिक्त विधानभवन रक्षक व विधानभवन अग्निरक्षक और वन विभाग के वन्यजीव रक्षक व विधानभवन अग्निरक्षक और वन विभाग के वन्यजीव रक्षक व वन रक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी। विधानभवन रक्षक व विधानभवन अग्निरक्षक पदों के लिए शारीरिक स्वस्थता का मापदंड व मानक तय किया गया है।