फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big irrisponsible salary distribution in mnrega

MNREGA: मजदूरों के वेतन से जरूरी कैमरा

Sat, 21 Sep 2013 01:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
big irrisponsible salary distribution in mnrega

पता चला है कि वाराणसी में वर्ष 2011-12 के दौरान प्रशासनिक मद से संविदा पर कार्यरत मनरेगा कर्मियों के मानदेय भुगतान को प्राथमिकता देने की जगह ग्राम पंचायतों ने टेंट, कैमरा व अन्य सामानों की खरीद को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन


वाराणसी के कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी की ओर से कड़ी लिखा-पढ़ी के बावजूद वहां के कर्मियों को 2011-12 का मानदेय नहीं दिया जा सका।

मनरेगा तकनीकी सहायक/अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष लालचंद सिंह चौहान बताते हैं कि 2010-11 के मार्च व 2011-12 के अप्रैल माह का 8000-8000 रुपये की दर से भुगतान वर्ष 2012-13 में किया गया।
विज्ञापन


बाकी भुगतान शासनादेश को दरकिनार कर 400 रुपये प्रति एमबी के आधार पर किया जा रहा है जिसे वह लोग स्वीकार नहीं कर सकते।

चौहान का कहना है कि वाराणसी के ही बड़ेगांव ब्लाक में मार्च 2011 से अप्रैल 2012 तक 8000 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया गया, लेकिन जब वे लोग हाईकोर्ट चले गए तो वहां का भुगतान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान बताते हैं कि शासनादेश के अनुसार प्रशासनिक खर्च से सबसे पहले मानदेय का भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन वर्ष 2011-12 में उन लोगों का मानदेय रोककर टेंट, कैमरा, आलमारी, रेडियो व साउंड सिस्टम खरीद को प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed