{"_id":"683ee47bc247a6721e052329","slug":"big-initiative-divyang-children-new-day-care-centers-26-districts-mentally-retarded-homes-all-districts-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 26 जिलों में स्थापित किए जाएंगे बचपन डे केयर सेंटर, खेलों में भी भागीदारी बढ़ाने के लिए किए जाएंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 26 जिलों में स्थापित किए जाएंगे बचपन डे केयर सेंटर, खेलों में भी भागीदारी बढ़ाने के लिए किए जाएंगे बदलाव
Tue, 03 Jun 2025 06:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:09 PM IST
सार
दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए 26 और जिलों में बचपन डे केयर सेंटर खुलेंगे। इन सेंटरों में विशेष बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, देखभाल और सामाजिक प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। इस क्रम में 26 और जिलों में बचपन डे केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रारंभिक देखरेख, शिक्षा और सामाजिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल सभी मंडल मुख्यालयों व 7 महत्वाकांक्षी जिलों में 25 सेंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन
खेलों में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं को उनके अनुकूल बनाया जाएगा। ई-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के जरिये विशेष विद्यालयों के छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखकर उनका डिजिटल तकनीक के सहारे सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather: दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी के बाद अपना तेवर दिखाएगी जून की गर्मी, तापमान में छह डिग्री का आएगा उछाल
योजनाओं में मानसिक मंदित बच्चों के पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में मानसिक मंदित आश्रय गृह खुलेंगे। विशेष शिक्षकों को रिफ्रेशर कोर्स और सेवाकाल के दौरान प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। दिव्यांगों के लिए राज्य स्तरीय कौशल विकास केंद्रों की भी स्थापना होगी।