फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big impact of amar ujala news

IMPACT: अवैध पेड़ कटाई में 31 पर केस

Mon, 06 Jan 2014 11:07 AM IST
नरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
नरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Jan 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
big impact of amar ujala news

हाईकोर्ट की रोक के बाद आम के हरे पेड़ों की कटाई के खिलाफ चलाई गई ‘अमर उजाला’ की मुहिम रंग लाई।

विज्ञापन


रविवार को माल, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब क्षेत्र में पेड़ों के कटाई करने वाले 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमे वन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद दर्ज किये गए।

वन विभाग ने पांच आरा मशीनें भी सीज की हैं। विभाग ने बख्शी का तालाब क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्ट्रियों के खिलाफ भी सघन जांच शुरू करवाई गई है।

इसके अलावा आम के बागान में अवैध खनन कर ईंट-भट्ठों के एक ठेकेदार व बागान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शमन की कार्रवाई शुरू करवाई गई है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम ने ईंट भट्ठों का स्थलीय सत्यापन कराने के लिए राजस्व अफसरों की टीम गठित की है।

वनरक्षक मुन्ना लाल ने फलपट्टी बख्शी का तालाब के इटौंजा थाना क्षेत्र में ढेलवासी गांव में बागान के हरे आम के पेड़ कटवाने में ठेकेदार अमानीगंज निवासी राशिद, किसान राम नरेश, उमई, पृथ्वीराज पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि ठेकेदार की गिरफ्तारी कर काटे गए पेड़ों की लकड़ी कब्जे में लेने के लिए दबिश शुरू की गई है।

पुलिस व वन विभाग की टीम ने कटान की जांच के लिए पुलिस पिकेट से कांबिंग भी करवाई है।

फॉरेस्ट रेंजर जेपी सिंह ने बताया कि विभाग ने अवैध कटान की जांच के लिए फलपट्टी क्षेत्र की आरामशीनों पर छापेमारी की।

टीम ने बख्शी का तालाब में चल रही एक अवैध आरा मशीन के खिलाफ केस दर्ज कर मशीन और बरामद लकड़ी सीज कर दी गई है।

मारा गया छापा
माल क्षेत्र के फॉरेस्ट रेंजर केके उपाध्याय ने बताया कि फलपट्टी वाले इलाके में अवैध रूप से चल रहीं 4 आरा मशीनों पर छापा मारकर यहां आम की लकड़ी की अवैध कटान करवाने तथा चिरान करने के चार आरोपियों मुन्ना, हरगोबिंद, शिवपाल, चंद्रभानु के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा माल क्षेत्र के रामचंदर, रमेश, सुरेश पाल, रमेश प्रसाद, महेश्वर सिंह, विमला सिंह, महाबीर, काशी प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, इकबाल, छोटेलाल, ताराचंद, कैलाश, कल्लू के खिलाफ आम के पेड़ों की अवैध कटान में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मलिहाबाद में इशामुद्दीन, जय किशोर, जमीले, भाइया लाल, धर्मचद्र अन्य को आरोपी बनाया गया है।

बड़े पैमाने पर पेड़ कटान

आम के बागान में ईंट भट्टा की पथाई के दौरान भी बड़े पैमाने पर आम के पेड़ों की कटान होने की बात सामने आई। भौली में ईंट पथाई कराने वाले ठेकेदार वीरेंद्र व बागान मालिक शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर शमन की कार्रवाई शुरू की गई है।


बागान मालिक एके शुक्ला पर पेड़ काटने के आरोप में मामला दर्ज कर शमन की कार्रवाई की गई है। यहां प्लाईवुड फैक्ट्रियों में ढेर लगी लकड़ी की चिरान के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed