फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big frauds found in phd of prof vinay pathak.

Kanpur University: अकेले ही ले लिया ग्रुप थीसिस का श्रेय, प्रो. विनय पाठक की पीएचडी में भी खेल

Sun, 27 Nov 2022 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Nov 2022 10:02 AM IST
सार

कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक की पीएचडी में भी खेल हुआ था। जांच में इसके सुबूत मिले हैं। उन्होंने कुलपति बनने के लिए लगाए गए दस्तावेजों में भी घालमेल किया था।

विज्ञापन
Big frauds found in phd of prof vinay pathak.
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमीशनखोरी में घिरे छत्रपति शाहूजी महाराज विवि, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने अपनी पीएचडी की डिग्री में भी घालमेल किया है। एसटीएफ की जांच में इसके सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि प्रो. पाठक ने डिग्री हासिल करने के लिए जिस थीसिस को सिर्फ अपने अकेले का बताया था दरअसल उसे तैयार करने में कई लोगों का योगदान था। यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने कुलपति बनने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए उनमें भी घालमेल था।
विज्ञापन


जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है। एकेटीयू द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में भी उनके कार्यकाल के दौरान की कई खामियां सामने आई हैं। इन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। प्रो. पाठक की फर्जी डिग्री व साहित्य चोरी का मामला 2018 में राज्यसभा में भी उठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed