फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big dreams and innovation will help us conquer space

Lucknow News: बड़े सपने और नवाचार से मिलेगी अंतरिक्ष पर फतह

Fri, 22 Aug 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Big dreams and innovation will help us conquer space
सीडीआरआई में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक और बच्चे। -संवाद
लखनऊ। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान ( सीडीआरआई) और इसरो-ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि इस्ट्रैक-बंगलूरू के उप निदेशक टीएस गणेश रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस केवल अतीत की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को बड़े सपने देखने, नवाचार करने और अंतरिक्ष में नई सीमाओं तक पहुंचने और फतह करने का आवाहन है। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की महत्वाकांक्षी प्रगति, चंद्रयान और गगनयान जैसे आगामी मिशनों के महत्व पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएं विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बंगलूरू की समूह निदेशक रूपा एमवी ने चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी सुनाई। सीडीआरआई की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. समन हबीब, उप्र. माध्यमिक शिक्षा के एसोसिएट निदेशक जयशंकर श्रीवास्तव, आयोजन समिति के अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद के सत्र में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आधारित फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक स्कूलों के 500 से अधिक छात्रों के अलावा वैज्ञानिक, शिक्षाविद और गणमान्य व्यक्ति माैजूद रहे।

सीडीआरआई में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक और बच्चे। -संवाद

सीडीआरआई में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक और बच्चे। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed