फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big decision of Yogi cabinet Helicopter service will be available in these four cities

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: इन चार शहरों में मिलेगी हेलिकॉप्टर सेवा, पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए

Wed, 20 Apr 2022 05:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Apr 2022 05:50 PM IST
सार

 मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। हरिद्वार में स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल अलकनंदा को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Big decision of Yogi cabinet Helicopter service will be available in these four cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, आगरा, मथुरा व प्रयागराज में हेलिकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी। पर्यटन नगरी आगरा, मथुरा व प्रयागराज में इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर हेलीपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, लखनऊ में हेलीपोर्ट का निर्माण पर्यटन विभाग कराएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। हरिद्वार में स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल अलकनंदा को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा। साथ ही वहां नए बने गेस्ट हाउस भागीरथी को यूपी पर्यटन विकास निगम को आवंटित किया जाएगा। इससे निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन





प्रदेश में शुरू होगा लाइव इमरजेंसी मॉनीटरिंग सिस्टम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में लाइव इमरजेंसी मॉनीटरिंग सिस्टम संचालित करने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश होगा। इसलिए इस दिशा में मोबाइल एप आधारित डिजिटल प्लेटफार्म और कमांड कॉल सेंटर सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जाए। उत्तर प्रदेश में ई-अस्पताल की स्थापना की रणनीति तैयार की जाए और दो साल में इसे क्रियाशील किया जाए। वे मंगलवार को स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागों के प्रस्तुतीकरण के दौरान संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों के सहायतार्थ निजी स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्ति के प्रयासों को गति प्रदान करते हुए इस रोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेने की कार्यवाही प्रशंसनीय होगी। लखनऊ के केजीएमयू में क्षय रोग के सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस की स्थापना कराई जाए। लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय का विस्तार के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। अगले छह माह में पांच नर्सिंग स्कूल, तीन पैरा मेडिकल स्कूल और 24 स्किल लैब की स्थापना की जाएगी। इसी तरह हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

75 धार्मिक स्थलों को भोग कार्यक्रम में शामिल करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को सहन नहीं किया जाएगा।सीएम ने कहा कि प्रसाद वितरण करने वाले न्यूनतम 75 धार्मिक स्थलों को भोग कार्यक्रम के तहत शामिल किया जाए।

इसके अलावा 2000 रेस्टोरेंट और स्वीट शॉप को हाईजीन रेटिंग दी जाए। हर स्मार्ट सिटी में एक क्लीन स्ट्रीट फूड हब स्थापित करने की कार्यवाही शुरू की जाए और ईट राइट कैंपस कार्यक्रम के तहत 100 आवासीय शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया जाए।

जॉय राइड का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों को वायुमार्ग से जोड़ने तथा पर्यटकों को जॉय राइड उपलब्ध कराने के लिए पहले चरण में आगरा, मथुरा, प्रयागराज में हेलीपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। अगले चरण में अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी हेलीपोर्ट बनेगा।

पीपीपी मोड पर निर्माण कराने से राज्य सरकार पर वित्तीय भार में कमी आएगी। प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय पर्यटन स्थलों का विकास होगा। इससे देशी-विदेशी पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed