फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big changes in admission process of BTC.

BTC में दाखिले को हुआ बड़ा बदलाव, यहां देखें

Fri, 26 Jun 2015 12:43 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
Big changes in admission process of BTC.

बीटीसी सत्र को नियमित करने के लिए दाखिले की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। आवेदक अब जिस जिले में आवेदन करेंगे उन्हें वहीं दाखिला मिलेगा। दस जिलों के विकल्प देने की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

विज्ञापन


यही नहीं शासनादेश जारी होने के दो दिन बाद दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग लिए जाएंगे और केवल एक सप्ताह ही पंजीकरण का समय दिया जाएगा। इसके दो दिन बाद तक ई-चालान बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी शैक्षिक सत्र 2014-15 में दाखिले का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी की अनुमति लेने के बाद शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। इसलिए प्रदेश में बीएड करने का क्रेज कम हुआ है और बीटीसी के लिए मारामारी रहती है। बीटीसी का दो सत्र लेट चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि बीटीसी का सत्र नियमित हो जाए। इसलिए दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव है।

खाली रह जाती थीं कई जिलों की सीटें

Big changes in admission process of BTC.

पहले एक आवेदक से दाखिले के लिए दस जिले का विकल्प लिया जाता था। इसके चलते कई जिलों में बीटीसी की सीटें खाली रह जाती थीं और बार-बार काउंसलिंग करनी पड़ती थी। इसलिए दस जिलों के विकल्प की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

बीटीसी के लिए सभी आवेदकों की मेरिट बनाते हुए उसे जारी की जाएगी। जिलों में काउंसलिंग के लिए अन्य आवेदकों को पांच गुना और विशेष आरक्षण वालों को दस गुना बुलाया जाएगा।

काउंसलिंग के बाद जिले में जितनी सीटें हैं उतने लोगों को वरीयताक्रम से दाखिला दे दिया जाएगा। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में वरीयताक्रम में नीचे वालों को मौका दिया जाएगा।

डायटों में बीटीसी की फीस होगी 8000

Big changes in admission process of BTC.

राज्य सरकार डायटों में बीटीसी की फीस 4100 से बढ़ाकर करीब 8000 रुपये करने जा रही है। हालांकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने फीस 10,200 रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति नहीं बन पाई है।

बताया जाता है कि फीस 8000 रुपये तक की जा सकती है। राज्य सरकार विगत वर्ष निजी बीटीसी कॉलेजों में पेड सीट और फ्री सीट की व्यवस्था समाप्त कर चुकी है। निजी कॉलेजों में बीटीसी की फीस अब 41,000 रुपये है।

दाखिले के लिए सीट ही सीट
बीटीसी में दाखिला सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलकार सीटों की कमी नहीं है। डायटों में बीटीसी की 10,450 सीटें हैं। मौजूदा समय प्रदेश में बीटीसी के करीब 800 निजी कॉलेज हैं। प्रत्येक कॉलेजों में 50 सीटें हैं।

इस हिसाब से मौजूदा समय निजी कॉलेजों में 40,000 सीटें हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय समिति ने 181 निजी कॉलेजों को संबद्धता देने की संस्तुति की है। संबद्धता आदेश जारी होते ही इनमें 9050 सीटें बढ़ जाएंगी। सभी सीटों को जोड़ा जाए तो ये 59,500 होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed