फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big change: On the lines of airlines, there will be facility to cancel Tatkal tickets in trains, this way ref

बड़ा बदलाव: एयरलाइंस की तर्ज पर ट्रेन में तत्काल टिकट रद्द कराने की मिलेगी सुविधा, इस तरह मिलेगा रिफंड

Wed, 06 Mar 2024 11:02 PM IST
रोहित मिश्र नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Mar 2024 11:02 PM IST
सार

Tatkal ticket in train: ट्रेनों में तत्काल टिकट कैंसिल कराने में अभी ना के बराबर रिफंड मिलता है। अब इसके नियम बदले जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Big change: On the lines of airlines, there will be facility to cancel Tatkal tickets in trains, this way ref
तत्काल टिकट बुकिंग

विस्तार

तत्काल टिकट रद्द करवाने पर अब रेलयात्रियों को रिफंड की सुविधा मिल सकेगी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियां कर रहा है। एयरलाइंस की तर्ज पर मामूली चार्ज लेकर यह सुविधा यात्रियों को देने की तैयारी है। अब तक तत्काल टिकट पर रिफंड की कोई सुविधा नहीं दी जाती है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने पर ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति में यात्री तत्काल कोटे का सहारा लेते हैं। तत्काल कोटे का टिकट एक दिन पहले बुक कराना पड़ता है। सुबह दस बजे तत्काल कोटे की बुकिंग सिर्फ दो घंटे होती है। इसमें स्लीपर व एसी कोच के लिए एक-एक घंटा रहता है। तत्काल कोटे में टिकट करवाने पर 400 रुपये तक चार्ज लिया जाता है। तत्काल टिकट बनने के बाद किसी भी स्थिति में यात्रा नहीं करने व टिकट रद्द कराने पर रिफंड नहीं मिलता। इससे यात्रियों का पूरा पैसा रेलवे की जेब में चला जाता है। सूत्रों के मुताबिक 150 रुपये के मामूली चार्ज पर यह सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


450 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कमाता है रेलवे
रेलवे बोर्ड के एक अफसर ने बताया कि एक अनुमान के आधार पर तत्काल कोटे के टिकट रद्द होने से सभी रेलवे जोनों को मिलाकर बात की जाए तो करीब 450 करोड़ रुपये की आमदनी इससे रेलवे को होती है। नया नियम लागू होने पर इस आमदनी पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के नियम होंगे लागू
सूत्रों ने बताया कि तत्काल टिकट पर रिफंड की सुविधा लेने के लिए यात्रियों को बुकिंग के दौरान विकल्प चुनना होगा। इसके बाद टिकट कैंसिलेशन को लेकर आईआरसीटीसी के नियम ही लागू होंगे। कितने घंटे पहले कैंसिल कराने पर कितना रिफंड मिलेगा, यह पहले से तय है, जो तत्काल टिकट पर भी लागू होगा।


एयरलाइनों में मिलती है यह सुविधा
अमौसी एयरपोर्ट अधिकारी बताते हैं कि इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा सहित अन्य एयरलाइन कंपनियां में टिकट बुक करवाने पर ऐसी सहूलियत मिलती है। एयरलाइन कुछ चार्ज लेकर टिकट निरस्तीकरण पर रिफंड मुहैया कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed