{"_id":"766862fd7d33f13a5a5540e50f53cf2a","slug":"big-b-will-become-the-brand-ambassador-of-lion-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के बाद अखिलेश के ब्रांड एंबेस्डर होंगे बिग बी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के बाद अखिलेश के ब्रांड एंबेस्डर होंगे बिग बी!
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी बब्बर शेरों की सैरगाह मानी जाने वाली इटावा लायन सफारी के ब्रांड एंबेस्डर बन सकते हैं।
विज्ञापन
वे यहां भी इन दिनों टीवी पर दिखने वाले एक विज्ञापन की तर्ज पर सूबे के मेगा प्रोजेक्ट माने जा रहे लायन सफारी पार्क की ब्रांडिंग कर सकते हैं।
सूबे के जंतु उद्यान राज्यमंत्री डा. एसपी यादव जल्द ही सरकार के इस मेगा प्रोजेक्ट के लिये इस प्लान को सीएम अखिलेश और सपा मुखिया के सामने रखने की तैयारी में हैं।
इस बड़े कदम को फिलहाल अभी दूर की कौड़ी माना जा रहा है, लेकिन सरकार के इस मेगा प्रोजेक्ट में आने वाले दिनों में ये एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।
बदले हुये प्लान के तहत सरकार अब जनवरी-फरवरी की बजाय दिसंबर महीने में ही सफारी को शुरू करने की तैयारी में है।
जिसे लेकर इन दिनों सफारी में पहले चरण में उतारे जाने वाले लखनऊ जू के बब्बर शेरों हीर-मोजकब कुबेर और कानपुर जू के लक्ष्मी-विष्णु पर भी खास तैयारियां चल रही हैं। सफारी में सारे बब्बर शेरों को उतारने के बाद उसकी ब्रांडिंग को लेकर भी प्रोजेक्ट में प्लान है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो पहले भी जब मुलायम के कार्यकाल में सफारी बनने की तैयारियां थी तब यूपी केब्रांड एंबेस्डर अमिताभ बच्चन को इसके बन जाने पर जोड़े जाने की बात चली थी।
विज्ञापन