फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big age relaxation for jobs in uttar pradesh

खुशखबरी! 40 साल वालों के लिए भी जॉब

Thu, 31 Jul 2014 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
big age relaxation for jobs in uttar pradesh

खाद्य रसद विभाग ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भर्ती नियमावली में बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन


साथ ही नौकरी के लिए आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा 32 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी है। न्यूनतम आयु सीमा पहले की तरह 21 वर्ष ही रहेगी।

अनुसूचित जाति और अन्य आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में पूर्ववत छूट मिलती रहेगी।

वेतन भी बढ़ाने का फैसला

big age relaxation for jobs in uttar pradesh

इसी के साथ पदनाम में भी बदलाव कर दिया है और अभी तक समकक्ष पदनाम में काम कर रहे अधिकारियों का वेतन भी बढ़ाने का फैसला किया है।

कुछ संवर्गों में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। प्रमुख सचिव बीएम मीना ने बताया कि नई नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कुछ ऐसी होगी व्यवस्था

big age relaxation for jobs in uttar pradesh

उप संभागीय विपणन अधिकारी अब जिला खाद्य विपणन अधिकारी कहलाएंगे। इनके मौजूदा 55 पदों को बढ़ाकर 73 कर दिया गया है।

इनमें 5 पद अस्थाई प्रकृति के निर्धारित किए गए हैं। संभागीय विपणन अधिकारी/उप संभागीय खाद्य नियंत्रकों का पदनाम अब संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी होगा।

इनके 18 पद निर्धारित किए गए हैं। पहले इनके 21 पद थे। पर, मंडलों की संख्या 18 ही होने के नाते पदों की संख्या नए सिरे से निर्धारित की गई है।

संभागीय खाद्य नियंत्रकों के पद में अभी तक दो पद विभागीय कोटे के थे। नई नियमावली में इन्हें बढ़ाकर आठ कर दिया गया है।

विज्ञापन

अब दो वर्ष पर ही प्रमोशन

big age relaxation for jobs in uttar pradesh

राज्य मुख्यालय पर तैनाती वाले मुख्य विपणन अधिकारी के पदनाम और संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पद पहले की तरह एक ही रहेगा।

अलबत्ता इस पद पर पदोन्नति के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक (विभागीय), संभागीय विपणन अधिकारी और उप संभागीय खाद्य नियंत्रक के रूप में सात वर्ष की सेवा पूरी करने की शर्त हटा ली गई है।

अब संभागीय खाद्य नियंत्रक (विभागीय) के पद पर दो वर्ष की सेवा पूरी कर लेने वाले भी मुख्य विपणन अधिकारी पद पर पदोन्नति के पात्र माने जाएंगे।

जानिए, अब क्या होगी सेलरी

big age relaxation for jobs in uttar pradesh

जिला खाद्य विपणन अधिकारी (अभी तक उप संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी) का वेतनमान 2000-60-2300-75-3200 से बढ़ाकर वेतन बैंड-2 में 9300-34800 रुपये और ग्रेड वेतन 4800 रुपये कर दिया गया है।

संभागीय खाद्य विपणन अधिकारियों (अभी तक संभागीय विपणन अधिकारी और उप संभागीय खाद्य नियंत्रक) का मौजूदा वेतनमान 2200-75-2800-100-4000 रुपये से बढ़ाकर वेतन बैंड-3 में 15,600-39,100 रुपये करते हुए ग्रेड वेतन 6600 रुपये देने का फैसला किया गया है।

संभागीय खाद्य नियंत्रक (विभागीय) का मौजूदा वेतनमान 300-100-3500-125-4500 से बढ़ाकर वेतन बैंड-3 में रखते हुए 15,600-39,100 रुपये ग्रेड वेतन 7600 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed