फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big action of CM Yogi: OSD of LND minister Jitin Prasad removed in corruption

एक्शन में सीएम योगी: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार मामले में हटाए गए

Tue, 19 Jul 2022 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Jul 2022 01:07 AM IST
सार

सचिवालय प्रशासन विभाग ने पांडेय को हटाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Big action of CM Yogi: OSD of LND minister Jitin Prasad removed in corruption
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीडब्ल्यूडी में हुए स्थानांतरण घोटाले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद दोषी अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पहली गाज पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अनिल कुमार पांडेय पर गिरी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने सोमवार को उन्हें कार्यमुक्त करते हुए उनके मूल विभाग में वापस भेजनेे के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही पांडेय के खिलाफ सतर्कता जांच और अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है। पांडेय पर विभागीय स्थानांतरण में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अवर सचिव रहे पांडेय को प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश सरकार में तैनात किया गया था। मौजूदा समय में पांडेय पीडब्ल्यूडी मंत्री के ओएसडी के पद पर तैनात थे। तबादला घोटाले में पांडेय की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे। प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के बाद पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की गई। सचिवालय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अरुण प्रकाश की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed