फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big achivement for students of IIIT Lucknow.

उपलब्धि: नमन को मां ने जमीन बेचकर पढ़ाया, 45 लाख सालाना का प्लेसमेंट मिला, अभिजीत को मिला सवा करोड़ का पैकेज

Fri, 08 Apr 2022 12:02 PM IST
ishwar ashish अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

ट्रिपलआईटी के नमन गुप्ता का अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर चयन हुआ है। उन्हें 45 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। अभिजीत द्विवेदी को अमेजन ने 1.20 करोड़ सालाना का पैकेज दिया गया है।

विज्ञापन
big achivement for students of IIIT Lucknow.
नमन गुप्ता और शुभम सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगर मन में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो कोई भी समस्या राह का रोड़ा नहीं बन सकती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है ट्रिपलआईटी लखनऊ के बीटेक आईटी के छात्र नमन गुप्ता ने, जिन्हें अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर पद पर 45 लाख सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। छह माह की इंटर्नशिप के बाद वह जुलाई में बंगलूरू में कंपनी ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन


नमन जब आठवीं में थे तो पिता कृष्ण कुमार की आकस्मिक मृत्यु हो गई। पिता का अपना कारोबार था, ऐसे में बड़ा झटका लगा, लेकिन मां पुष्पलता गुप्ता ने हार नहीं मानी और न सिर्फ बेटे बल्कि बेटियों को भी पढ़ाकर आगे बढ़ाने की ठानी। इसके लिए घर की पुस्तैनी जमीन तक बेच दी। मूलरूप से कानपुर निवासी नमन ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग की फिर ट्रिपलआईटी में प्रवेश लिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से कोई कोचिंग न कर खुद मेहनत की।
विज्ञापन


बड़ी बहन कोपल गुप्ता गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक कर डिलाइट कंपनी में जॉब करने लगी तो परिवार को आर्थिक सहयोग भी मिला। अब नमन अपने परिवार को एक घर तोहफे में देना चाहते हैं क्योंकि अभी भी उनका परिवार चाचा के घर रहता है। वह सड़क किनारे भीख मांगने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए भी कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने एजुकेशन लोन लेकर पूरा किया लक्ष्य
ट्रिपलआईटी के ही बीटेक आईटी के छात्र शुभम सिंह को वॉलमार्ट ग्लोबल टेक इंडिया में 23.39 लाख सालाना के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट मिला है। पिता उपेंद्र नाथ सिंह बतौर शिक्षामित्र काम करते थे। परिवार में मां अंशू के साथ बड़ी बहन एकता सिंह हैं। पिता ने उधार लेकर पढ़ाया। फिर छात्रवृत्ति से सहयोग मिला और जब ट्रिपलआईटी में एडमिशन हुआ तो एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई हुई।

शुभम ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य एजुकेशन लोन पूरा करना और बड़ी बहन को आगे पढ़ाना है। बहन एक शिक्षक के रूप में अपना कॅरिअर बनाना चाहती है। जल्द ही मैं अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करूंगा और उनको एक कार भी गिफ्ट करना है। मूलरूप से गाजीपुर निवासी शुभम की स्कूलिंग वाराणसी के डालिम्स स्कूल से हुई है।

अभिजीत को सवा करोड़ का पैकेज

big achivement for students of IIIT Lucknow.
अभिजीत द्विवेदी और प्रो. अरुण मोहन शेरी। - फोटो : amar ujala

ट्रिपलआईटी लखनऊ से बीटेक आईटी के छात्र अभिजीत द्विवेदी को अमेजन ने 1.20 करोड़ सालाना का पैकेज दिया गया है। प्रयागराज के मूल निवासी अभिजीत की पोस्टिंग डबलिन आयरलैंड में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर हुई है। बीएससी से अपनी स्कूलिंग करने वाले अभिजीत कंपनी में बतौर मैनेजर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में अनुभव लेकर अगर मौका लगा तो स्टार्टअप शुरू करूंगा। खासकर एजुकेशन सेक्टर के लिए काम करना है, क्योंकि कोविड जैसे कठिन वक्त में तकनीकी ज्ञान न होने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई तो पूरी हो जाती है, लेकिन इंटरव्यू क्रैक करने के लिए स्किल बहुत मायने रखती है। पिता आनंद मोहन द्विवेदी कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर और मां किरण द्विवेदी गृहिणी हैं।

पीजी में भी सौ फीसदी प्लेसमेंट
ट्रिपलआईटी लखनऊ के न सिर्फ बीटेक बल्कि एमटेक के छात्रों को भी सौ फीसदी प्लेसमेंट मिला है। इसमें कंप्यूटर साइंस के छात्र संदीप पढ़ी को 32 लाख का पैकेज मिला है। उन्हें फ्लिपकार्ट के साथ वॉलमार्ट में भी जॉब ऑफर हुई है। इसी तरह सुरभि सुमन को 32 लाख सालाना का पैकेज अमेजन ने दिया है। इनके पास अमेजन के साथ ही डिलाइट, इंडिया मार्ट व पे नियर बाई से भी जॉब ऑफर थी। पीजी में एवरेज पैकेज 17.05 लाख गया है।

ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी ने कहा कि ट्रिपलआईटी लखनऊ ने इस बार प्लेसमेंट के सारे रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। बीटेक में एवरेज प्लेसमेंट 26.19 लाख है जो पिछली बार 18.42 था। पिछले साल अधिकतम पैकेज 43 लाख था जो इस बार 45 लाख डोमेस्टिक और 1.20 करोड़ इंटरनेशनल पहुंच गया है। कई छात्रों को दो या तीन कंपनियों के ऑफर थे। इसमें उन्होंने बेहतर को चुना है। हम सीमित संसाधन में भी छात्रों को बेहतर शिक्षा व अवसर देने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed