{"_id":"660b08854b577d86ce0ab656","slug":"big-accident-on-kisan-path-in-deva-kotwali-in-barabanki-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: किसान पथ पर डीसीएम और गन्ना लदी ट्रक में भीषण टक्कर, दोनों वाहन पलटे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: किसान पथ पर डीसीएम और गन्ना लदी ट्रक में भीषण टक्कर, दोनों वाहन पलटे, एक की मौत
Tue, 02 Apr 2024 01:01 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, देवा (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवा (बाराबंकी)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:01 AM IST
सार
डीसीएम व गन्ना लदी ट्रक में टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए। चालक व परिचालक नीचे दब गए। एक का शव निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर जबरीकला गांव के पास सोमवार रात करीब 11:30 बजे डीसीएम और गन्ना लदी ट्रक में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पलट गए। इनमें सवार चालक परिचालक भी उसी के नीचे दब गए। रात करीब 12:30 बजे डीसीएम के नीचे एक शव निकाला गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की लखनऊ से भी गाड़ियां पहुंची। रात 12:00 के बाद भी हाईवे जाम रहा। ग्रामीण और पुलिस बचाव कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, किसान पथ पर जबरी कला गांव के पास जा रही ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते हैं दोनों वाहन पलट गए और दोनों में आग लग गई। सड़क पर ही दोनों वाहन जलने लगे। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने यह नजारा देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कुर्सी देवा व शहर कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। दोनों वाहनों में आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। देवा के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों वाहनों के नीचे लोग दबे हैं। क्रेन मंगवाकर वाहनों को सीधा किया जा रहा है।
डीसीएम के नीचे से एक युवक का शव निकला गया है। ट्रक के ड्राइवर की तलाश हो रही है। उधर, भीषण सड़क हादसे के बाद आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आसपास के सैकड़ो ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। रात 12:30 बजे के बात भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
घटना में बचाव कार्य के लिए बाराबंकी के अलावा लखनऊ के गोमती नगर, गाजीपुर और पीजीआई की दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। इसमें गाजीपुर से एक कटर गाड़ी भी भेजी गई है। जाम होने के कारण दमकल की कई गाड़ियां को मौके में पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।