{"_id":"696d4c07fdffa041eb0f76b3","slug":"bicycles-distributed-to-meritorious-students-along-with-free-eye-check-up-lucknow-news-c-13-knp1002-1566326-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निशुल्क नेत्र परीक्षण संग मेधावियों को बांटीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निशुल्क नेत्र परीक्षण संग मेधावियों को बांटीं साइकिलें
विज्ञापन
शिविर में पहुंचे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर के अंतर्गत देवीखेड़ा, खरिका प्रथम में रविवार को 152वां ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से चलाया जा रहा है। रविवार को आयोजित शिविर में 75 नागरिकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया और चार मेधावियों को विधायक की ओर से साइकिलें देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन समेत कुल 16 महत्वपूर्ण प्रकरणों को सामने रखा गया, जिनमें से 10 का मौके पर ही समाधान कराया गया। निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप में 75 बुजुर्गों को परीक्षण कर 38 लोगों को निशुल्क चश्मे बांटे गए। इस दौरान गांव की शान कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी आदर्श सिंह, सौम्या भदौरिया, अस्मिता वर्मा, अवंतिका मैसी को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए 166वें बॉयज यूथ क्लब व 101वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेलों की पूर्ण स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। शिविर में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों राम प्रवेश, रविंदर चौहान, राम सुमन, देवी दयाल, कृष्णलाल, अर्चना बोहर, माधुरी देवी, मंजू पाण्डेय, माया देवी, सुरेश कुमार, जय सिंह, मीना देवी, सीमा देवी, किरण, रेनू आदि को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।