फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhojpuri actor killed, companion injured after being hit by an out-of-control truck

Lucknow News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से भोजपुरी अभिनेता की मौत, साथी घायल

Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor killed, companion injured after being hit by an out-of-control truck
रोहित शर्मा। 
गुडंबा। रिंग रोड पर मंगलवार तड़के अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भोजपुरी फिल्म अभिनेता व निर्देशक कुशीनगर निवासी रोहित शर्मा (26) की जान ले ली। ट्रक की टक्कर से उनका साथी शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर के तुरपट्टी राउत निवासी रोहित परिवार के साथ चिनहट के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में रहते थे। वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ कुछ फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके थे। इसके साथ ही आईटीआई द्वितीय वर्ष के छात्र थे। छोटे भाई मंजेश शर्मा ने बताया कि रोहित सोमवार शाम दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। मंगलवार तड़के चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हेलमेट तक टूट गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेढ़ी पुलिया से मुंशीपुलिया की ओर जाते समय गुडंबा की रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने अचानक अनियंत्रित हुआ ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर आ गया और उसकी राहुल की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रोहित का हेलमेट टूट गया और सिर, पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शोभित की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा शुरू किया था फिल्म का काम

रोहित के पिता मगन शर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। परिवार में मां गायत्री देवी और छोटा भाई मंजेश हैं। मंजेश ने बताया कि घर की जिम्मेदारियों के कारण रोहित ने कुछ समय से फिल्मों के निर्देशन का काम छोड़ रखा था। काफी समय बाद उन्हें फिर से शूटिंग का काम मिला था और उसी सिलसिले में वह मलिहाबाद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed