फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhatkhande's centenary celebrations will showcase a glorious journey of a hundred years.

Lucknow News: भातखंडे के शताब्दी वर्ष समारोह में दिखेगी सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा

Wed, 17 Dec 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bhatkhande's centenary celebrations will showcase a glorious journey of a hundred years.
तैयारियों को परखने प्रमुख सचिव मंगलवार को भातखंडे संस्कृति विवि पहुंचे
लखनऊ। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में इसके सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा की झलक दिखाई देगी। 18 से 20 दिसंबर तक होने वाले इस तीन दिवसीय समारोह की तैयारियों को परखने प्रमुख सचिव मंगलवार को भातखंडे संस्कृति विवि पहुंचे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित मुख्य समारोह स्थल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मंच, अतिथि स्वागत एवं आवास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, मीडिया समन्वय समेत निर्माणाधीन ऐतिहासिक परीखाने का भी निरीक्षण किया। मातहतों को सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन


विवि की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि प्रमुख सचिव ने आयोजन से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों व कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय की भावी शैक्षणिक नीतियों, शोध गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान करेगा। साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed