{"_id":"6a08c9c215f61f18a600739c","slug":"bhasha-universitys-engineering-courses-get-aicte-approval-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1740922-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विवि के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को मिली एआईसीटीई से मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विवि के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को मिली एआईसीटीई से मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सभी पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से स्वीकृति मिल गई है।
एआईसीटीई नोडल अधिकारी सैयद असगर हुसैन रिजवी ने बताया कि इस वर्ष कई नए पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति मिली है। इनमें बीटेक ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, एमटेक मेक्ट्रॉनिक्स, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग), एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और एमटेक बायोटेक्नोलॉजी शामिल हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और उद्योग जगत में नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन