फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bharat gaurav train will run from 29 august

Lucknow News: 29 अगस्त से दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी

Fri, 11 Jul 2025 05:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
bharat gaurav train will run from 29 august
लखनऊ। आईआरसीटीसी श्रद्घालुओं को दक्षिण भारत की यात्रा 29 अगस्त से कराएगा, जो नौ सितम्बर तक चलेगी। यात्रा का पैकेज शुक्रवार को लॉन्च किया। यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर(रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में कुल 767 सीटें होंगी, जिसमें सेकेंड एसी की 49, थर्ड एसी की 70, स्लीपर की 648 सीटें रहेंगी। ट्रेन में सवार होने की सुविधा लखनऊ के अलावा योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, मानिकपुर स्टेशन से रहेगी। यात्रा में सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन शामिल है। साथ ही एसी-नॉन एसी बसों  द्वारा स्थानीय भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह है किराया
स्लीपर क्लासं में टिकट बुक कराने पर 24350 रुपये प्रतिव्यक्ति देना होगा। थर्ड एसी क्लास के टिकट की दर 41800 रुपये प्रतिव्यक्ति एवं सेकेंड एसी श्रेणी के टिकट पर 55750 रुपये प्रतिव्यक्ति देय होगा। यात्रा ईएमआई पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कराएं बुकिंग
यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेबसाइट www.irctctourism.com से कराई जा सकती है। साथ ही 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9417105544, 7302821864, 8303555714, 9717649856 नंबरों पर भी बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed