{"_id":"69616b8fc44e70273001ff32","slug":"bharat-gaurav-tourist-train-will-run-on-february-5-will-travel-to-gangasagar-lucknow-news-c-13-lko1070-1552007-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच फरवरी को चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, कराएगी गंगासागर तक की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच फरवरी को चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, कराएगी गंगासागर तक की यात्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। आईआरसीटीसी पांच फरवरी से आगरा से गंगासागर के लिए वाया लखनऊ भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। ट्रेन में यात्रा ईएमआई पर भी की जा सकेगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि यात्रा 14 फवरी तक चलेगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या के लिए किया जाएगा। इसमें विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिशा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती (अयोध्या) के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में 767 सीटें होंगी। इसमें सेकेंड एसी में 49, थर्ड एसी में 70 सीटें व स्लीपर में 648 सीटें होंगी।
ट्रेन में सवार होने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बनारस से होगी। पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी-नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है। स्लीपर क्लास में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य 19,110 रुपये प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी क्लास में 31,720 रुपये प्रति व्यक्ति व सेकेंड एसी में पैकेज का मूल्य 41,980 प्रति व्यक्ति रखा गया है। यात्रा ईएमआई पर भी की जा सकती है। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेबसाइट www.irctctourism.com से तथा 9236391908, 8287930908 नंबरों पर कराई जा सकती है।