{"_id":"5ba37f20867a557ea37f5c70","slug":"bharat-band-on-28-sep-in-protest-of-fdi-in-retail","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के खिलाफ व्यापारियों का भारत बंद 28 सितंबर को, वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के खिलाफ व्यापारियों का भारत बंद 28 सितंबर को, वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील रद्द करने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Sep 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के रिटेल व्यापार को बचाने के लिए व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए 28 सितंबर को भारत बंद किया जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए एक सप्ताह का जनजागरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यह घोषणा कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत बंद के लिए 'वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील से व्यापार बचाओ, व्यापारी आओ' नारा दिया गया है। व्यापारियों की मांग है कि केंद्र सरकार 'वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील को तत्काल निरस्त करे और सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी निवेश की अनुमति वापस ले एवं खुदरा व्यापार एवं ई-कॉमर्स में विदेशी निवेश की किसी भी प्रकार अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि आयकर की सीमा कम से कम पांच लाख रुपये करके धारा-80 सी के तहत छूट की सीमा को 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख किया जाए। कहा कि भारत बंद का अन्य संगठन भी आह्वान करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में प्रांतीय पदाधिकारी शशिकांत शर्मा, मोहम्मद अफजल, इकबाल हसन आदि शामिल थे।