फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhajans were sung on the foundation day of Kainchi Dham

Lucknow News: कैंची धाम के स्थापना दिवस पर गूंजे भजन

Mon, 16 Jun 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bhajans were sung on the foundation day of Kainchi Dham
उत्तराखंड महापरिषद की ओर से हुए कार्यक्रम में भजन गातीं पहाड़ी समाज की महिलाएं। -संवाद
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से कैंचीधाम मंदिर के 61वें स्थापना दिवस की वर्षगांठ रविवार को कुर्मांचल नगर स्थित मोहन सिंह बिष्ट सभागार में धूमधाम से मनाई गई। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज को नमन किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारियों ने बाबा नीब करौरी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीष प्राप्त किया। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि कैचीधाम मंदिर का स्थापना दिवस केवल ईंट-पत्थर की नींव का स्मरण नहीं, बल्कि उस दिव्य चेतना और संकल्प का प्रतीक है जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को आध्यात्मिक शांति, दिशा और चमत्कारी अनुभवों से समृद्ध किया है।
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीशचंद्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र जोशी, सुरेश पांडेय, महेंद्र सिंह गैलाकोटी, केएस चुफाल, भुवन पटवाल और भुवन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायिका डॉ. अनु अन्नपूर्णा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मुझे कैची में बुलाया, ये कर्म नहीं तो क्या है..., देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ... जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। कमला चुफाल, विद्या पांडेय, मंजू पांडेय, हरितिमा पंत, अपर्णा सिंह, रुपाली, रंजना जोशी, सोनाली सिंह, अंकिता ठाकुर, पूनम कनवाल, शशि जोशी, रवींद्र देवतौला, गिरीश चंद्र बहुगुणा और हेमा अधिकारी ने भी भजन संध्या में भाग लिया। संचालन पूनम कनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed