{"_id":"61aeecd692c7782db131e9eb","slug":"bhajan-singer-nandram-contest-election-on-suggestion-of-chaudhary-charan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीत का झरोखा: चौधरी चरण सिंह भजन गायक नंदराम से बोले, चुनाव लड़ो और उनके लिए वोट मांगकर जिता भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीत का झरोखा: चौधरी चरण सिंह भजन गायक नंदराम से बोले, चुनाव लड़ो और उनके लिए वोट मांगकर जिता भी दिया
Tue, 07 Dec 2021 10:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:40 AM IST
सार
चौधरी चरण सिंह ने नंदराम को बुलाकर कहा, चुनाव लड़ो। यह सुन नंदराम अवाक रह गए। अनुसूचित जाति के नंदराम को चरथावल से टिकट मिला और वह जीत गए। 1977 में भी वह जीते।
विज्ञापन
नंदराम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1970 का दशक था। चौधरी चरण सिंह पूरे क्षेत्र में बड़ी सभाओं में शिरकत करते थे। उनके कार्यक्रमों में रागिनी का भी आयोजन होता था, पर अमूमन जब चौधरी चरण सिंह पहुंचते तो भजन ही गाए जाते थे। रात-रात भर भजनों का सिलसिला चलता। उन्हीं दिनों कुतुबपुर गांव के नंदराम रागिनी गाते थे। भजनों पर उनके सुर के तो कहने ही क्या थे। लोग मंत्रमुग्ध हो जाते।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह ने एक सभा में उनका भजन सुना तो बेहद प्रभावित हुए। फिर तो सभाओं में लगातार नंदराम को भजन गाने के लिए बुलाया जाने लगा। बात 1974 की है। चौधरी चरण सिंह ने उन्हें बुलाकर कहा, चुनाव लड़ो। यह सुन नंदराम अवाक रह गए।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के नंदराम को चरथावल से टिकट मिला और वह जीत गए। 1977 में भी वह जीते। खुद चौधरी चरण सिंह ने उनके लिए वोट मांगे। कई बार नंदराम की झोपड़ी में भोजन किया। पर, खाने के बाद वे नंदराम से ‘होरी के गीत’ जरूर सुनते थे।
विज्ञापन