फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bfarma student died in accident

बीकेटी में हादसे में बी फार्मा छात्र की मौत

Mon, 22 Feb 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
bfarma student died in accident
लखनऊ। बख्शी का तालाब के चंद्रिका देवी रोड पर महीपतपुर गांव के पास रविवार रात करीब नौ बजे ग्रामीणों को सड़क पर 25 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी शिनाख्त कुशीनगर निवासी तेज बहादुर प्रताप के रूप में हुई। वह चंद्रिका देवी रोड पर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। अस्पताल पहुंचे साथी छात्रों ने पुलिस को बताया कि तेज बहादुर प्रताप करीब आठ बजे कमरे से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि सड़क हादसे में छात्र घायल हुआ था। पुलिस ने सूचना परिवारीजन को दे दी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed