फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   better treatment for home isolated patients

होम आइसोलेशन में बेहतर इलाज पर जोर, घर-घर जा रहे अधिकारी

Sun, 02 May 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
better treatment for home isolated patients
राजधानी में कोरोना संक्रमण की स्थिति को और गंभीर होने से रोकने के लिए होम आइसोलेशन में बेहतर इलाज पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने राजाजीपुरम और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आलमबाग क्षेत्र का दौरा किया और होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे लोगों से उनके घर में जाकर मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने घरों में दवा किट वितरण की व्यवस्था दुरुस्त रखने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लापरवाही न बरतने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने संबंधी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छूटे घरों को छुट्टी में दवा पहुंचाने और टेस्टिंग पर जोर
प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने निर्देश दिए हैं कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों को समय से दवा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए साप्ताहिक बंदी के समय का उपयोग किया जाए। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में घरों की बैरिकेडिंग या सीलिंग न करने को कहा। उन्होने राजाजीपुरम में सीएचसी का निरीक्षण किया और वहां टीम के अच्छे कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि आरटीपीसीआर के जरिए कोविड टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा की जाए। एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भी यदि कोविड लक्षण दिख रहे हैं तो आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं। उन्होंने प्रत्येक सीएचसी पर कोविड टेस्टिंग को दो यूनिट लगाने और इसकी जानकारी के लिए फ्लैक्स बोर्ड लगवाने को कहा।
विज्ञापन

ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए ब्योरा अपडेट करने के निर्देश
डीएम अभिषेक प्रकाश ने नगरीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमबाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि होम आइसोलेटेड रोगियों का वेरिफिकेशन कर रहीं रैपिड रिस्पॉन्स टीमें उसका डेटा, वेरिफिकेशन स्टेटस आदि लॉगिन पर फीड करें, ताकि उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने होम आइसोलेशन में मरीजों का कॉल करके हाल चाल लेने ओर स्वास्थ्य में गिरावट आने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने चन्द्रनगर स्थित कंटेनमेंट जोन में कोविड पॉजिटिव रोगियों के घर जाकर संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का भी लिया जायजा
डीएम अभिषेक प्रकाश ने आलमबाग दौरे के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर व टेस्टिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन लगवा चुके और लगवाने वाले लोगों से संवाद कर उत्साहवर्धन भी किया। डीएम ने वैक्सीन लगवाने आए लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और परिचितों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराएं, जिससे इस महामारी को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed