फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Best ncc cadets awarded with gold and silver medal

गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को राज्यपाल ने स्वर्ण और रजत पदक से किया सम्मानित

Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Best ncc cadets awarded with gold and silver medal
लखनऊ। दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स का बुधवार को राजभवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कैडेट्स को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए और सर्वश्रेष्ठ एनसीसी ग्रुप को प्रतिष्ठित इंटर ग्रुप के बैनर से सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स द्वारा समाजसेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में निस्वार्थ योगदान पर जोर दिया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड-2021 में उत्तर प्रदेश के कुल 34 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के चार सीनियर डिवीजन (बॉयज) कैडेट्स और 09 सीनियर विंग (गर्ल्स) कैडेट्स को एनसीसी राजपथ कंटिनजेंट के लिए चुना गया। इसके अलावा 8 कैडेट्स को विशेष एनसीसी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैडेट बसवराज (आगरा) और कुलदीप कुमार (गोरखपुर) को उनकी अत्यधिक ईमानदारी, समर्पण और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020-21 के लिए महानिदेशक एनसीसी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस परेड शिविर में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए छह सीनियर डिवीजन और छह सीनियर विंग के कैडेट्स को गवर्नर्स गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। आगरा एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने एनसीसी एडीजी बैनर प्राप्त किया। उत्तरप्रदेश एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राना ने वर्ष भर की महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कैडेट्स को कड़ी मेहनत करते रहने व अनुशासन और एकता के एनसीसी आदर्श वाक्य को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
ये हुए सम्मानित राज्यपाल स्वर्ण पदक : कैडेट अंडर ऑफिसर (सीयूओ) शिखा, सीनियर अंडर ऑफिसर शिवानी परमार, अंडर ऑफिसर अजय सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी बसवा राज बीयू, कंटिनजेंट कमांडर प्रियंवदा सिंह और अंडर ऑफिसर रितेश। राज्यपाल रजत पदक : कैडेट्स एकता मौर्य, सीनियर अंडर ऑफिसर भानुकिरण, कैडेट शानू, सार्जेंट वंश सोलंकी, सीनियर अंडर ऑफिसर आकांक्षा त्यागी और कॉर्पोरल उत्कर्ष शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed