फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   best advice given for smart city will honoured

अभी है मौका, स्मार्ट सिटी के लिए एक सुझाव देकर जीतें बड़ा इनाम

Wed, 02 Dec 2015 03:49 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
best advice given for smart city will honoured

राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सुझाव देने का आपके पास एक बार फिर मौका है। हालांकि यह मौका केवल चार दिसंबर तक के ही लिए मिला है। इस दौरान लखनऊ के ज्यादा से ज्यादा नागरिक अपने सुझाव नगर निगम को दे सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से लखनऊ को स्मार्ट सिटी में सहभागिता करने के लिए सुझाव देने की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को इस आशय का एक ईमेल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से नगर निगम को भेजा गया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी के चैलेंज राउंड में चयन होने के लिए स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार हो रहा है। इसमें स्थानीय नागरिकों के सुझावों का बहुत महत्व है। यह सुझाव नागरिकों को केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर दिया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अंतिम दिन वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी। इससे काफी लोग सुझाव नहीं दे पाए। इसके लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त समय मांगा गया था।

यहां पर करें वोट और दें सुझाव

best advice given for smart city will honoured

•www.mygov.in पर अकाउंट बनाएं
•इस अकाउंट से लॉगइन कर डिस्कस बटन पर क्लिक कर अपना सुझाव दें
•इसके बाद पोल बटन पर क्लिक कर वोट करें
•यह वेबसाइट पोल और डिस्कस के लिए चार दिसंबर तक खुली रहेगी।
•एक व्यक्ति अधिकतम 30 सुझाव और एक वोट कर सकता है।

नाम के साथ पुरस्कार भी

डीएम राजशेखर बेहतर सुझाव देने के लिए अवार्ड की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इसके लिए सबसे अच्छे तीन सुझाव का चुनाव होना है। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 15 हजार रुपये बतौर पुरस्कार नगद दिए जाएंगे। इन तीनों विजेताओं को जिला प्रशासन और नगर निगम सम्मानित भी करेगा। ये तीनों स्मार्ट सिटी बनने की प्रक्रिया में भी शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed