फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Besic shiksha sachiv meet on teachers job

72,825 शिक्षक भर्ती, अभी और इंतजार

Mon, 28 Jul 2014 05:42 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
Besic shiksha sachiv meet on teachers job

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अंतिम मेरिट के लिए अभी अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक ने बताया कि प्रत्यावेदन लाखों की संख्या में आए हैं।

डायटों पर अभी इसकी गिनती नहीं हो पाई है। सचिव बेसिक शिक्षा ने निर्देश दिया है कि डायटों पर आए प्रत्यावेदन को पहले रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा।

इसके बाद एनआईसी से तैयार कराए गए साफ्टवेयर से संशोधन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है।

एससीईआरटी के निदेशक ने दी जानकारी

Besic shiksha sachiv meet on teachers job

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए प्रदेशभर में 68 लाख से अधिक फार्म भरे गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके आधार पर अंतिम वरीयता सूची जारी करते हुए 21 जुलाई तक गल्तियां ठीक कराने के लिए प्रत्यावेदन मांगे थे।

सचिव बेसिक शिक्षा ने वस्तु स्थिति का पता लगाने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई थी। बैठक में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने बताया कि प्रत्यावेदनों को अभी तक गिना नहीं जा सका है।

सचिव बेसिक शिक्षा ने इस पर निर्देश दिया कि डायट प्राचार्य प्रत्यावेदनों को एक रजिस्टर पर पहले दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साफ्टवेयर की होगी ये खासियत

Besic shiksha sachiv meet on teachers job

रजिस्टर पर दर्ज होने के बाद एनआईसी आवेदन की गलतियों को ठीक करने के लिए एक साफ्टवेयर तैयार करेगा। इस साफ्टवेयर को एक सप्ताह बाद सभी डायटों पर भेजा जाएगा। डायट इस साफ्टवेयर के आधार पर गल्तियों को ठीक करेंगे।

साफ्टवेयर की खास बात यह होगी कि एक जिले में जिस आवेदक के प्रत्यावेदन को निस्तारित किया जाएगा, उसके बाद उसने जहां-जहां फार्म भरे होंगे वहां-वहां गल्तियां ठीक हो जाएंगी।

गल्तियां ठीक करने के लिए साफ्टवेयर में केवल रोल नंबर डाला जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थी का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद करेगा सत्यापन

Besic shiksha sachiv meet on teachers job

सचिव बेसिक शिक्षा को बैठक में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बताया कि उसके पास टीईटी 2011 के रिजल्ट की सीडी है। बैठक में इसे खोलकर देखा भी गया।

सचिव बेसिक शिक्षा ने निर्देश दिया कि रिजल्ट की हार्ड कापी तैयार करा ली जाए और शिक्षक भर्ती के लिए सत्यापन का काम माध्यमिक शिक्षा परिषद ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed