फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni prasad verma targets mayawati.

नेताजी पर 'मुलायम' हुए बेनी, माया पर बोला हमला

Wed, 01 Oct 2014 12:46 PM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
beni prasad verma targets mayawati.

लोकसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर हमलावर रुख अपनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा अब नरम हो गए हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को तो उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए कटघरे में खड़ा किया लेकिन अपने पुराने साथी मुलायम को क्लीन चिट देते दिखे।

विज्ञापन


वर्मा ने कहा, वह उनके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते क्योंकि कोर्ट में कुछ साबित नहीं हो सका है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जयललिता के बाद अब बाकी दागी भी सतर्क हो जाएं। उनका नंबर कभी भी आ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती, ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला का नाम लेकर कहा कि इन लोगों की छुट्टी के बाद राजनीति ‘अच्छी और स्वच्छ’ हो जाएगी। जयललिता की सजा को उन्होंने सियासत में सफाई की शुरुआत बताया। कहा, अब साफ सुथरी राजनीति का युग आता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर बरसते हुए उन्होंने ऐसे लोगों को ‘चिपकू’ बताया जो राज्यपाल, विभिन्न आयोगों में अध्यक्ष या किन्हीं लाभ के पदों पर बने हुए हैं। वर्मा के अनुसार, सरकार बदलने के बाद इन नेताओं को खुद ही पद छोड़ देना चाहिए।

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें कांग्रेसी

beni prasad verma targets mayawati.

लोकसभा चुनाव व प्रदेश में हालिया उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने चुनाव से जुड़े सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को भी नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की अपील की। यूपीसीसी की बैठकों में नहीं जाने पर वर्मा ने साफ कहा कि उन्हें मौजूदा यूपी कांग्रेस में कई नेता पसंद नहीं हैं।

उनकी मौजूदगी में वे बैठकों में जाना ठीक नहीं समझते। महाराष्ट्र में एनसीपी के अलग होने पर बेनी का कहना था कि देश में भाजपा और कांग्रेस के रूप में दो पार्टियों की व्यवस्था रहे तो बेहतर होगा।

चार बेईमान मिलकर सरकार बनाने में मदद तो करते हैं लेकिन उनकी वजह से सोनिया व राहुल गांधी को जमाने भर की बुराई झेलनी पड़ती है।

गौरतलब है कि बेनी ने पिछले दिनों दिग्विजय सिंह और पृथ्वीराज चौहान पर कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों नेता राहुल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed