{"_id":"7f61c2e805caee323762f73857c89f9e","slug":"beni-prasad-verma-criticizes-modi-and-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी का वार, मोदी-मुलायम एक नाव पर सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी का वार, मोदी-मुलायम एक नाव पर सवार
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री व गोंडा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी व मुलायम सिंह यादव मिलकर जहर घोल रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों की यह साजिश है कि प्रदेश में हिन्दू-मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हो जाए। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी के सबसे खास व्यक्ति अमित शाह मुजफ्फरनगर में मुल्ला मुलायम सिंह यादव नाम से संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे साफ है कि वे वोटों का ध्रुवीकरण करना चाह रहे हैं। बेनी प्रसाद वर्मा रविवार को अपने आवास में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर अमित शाह बदला लेने की बात कह रहे हैं। इससे वो हिन्दुओं के वोट वे अपनी ओर खींचना चाह रहे हैं।
मुलायम व मोदी दोनों ही मिलकर प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की सांप्रदायिक ताकतों से मिलीभगत कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
पहले पंचकोसी परिक्रमा के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की गई। जब उसमें सपा व भाजपा सफल नहीं हुईं तो मुजफ्फरनगर दंगा करा दिया गया।