फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni prasad verma comments on shashi tharoor

बेनी ने अब शशि थरूर को कह दिया पागल!

Mon, 16 Jun 2014 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
beni prasad verma comments on shashi tharoor

यूपीए के कार्यकाल में केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरीं। इस बार उन्होंने शशि थरूर पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


बाराबंकी में पत्रकारों से बात करते हुए बेनी ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शशि थरूर के बारे में कहा कि 'वह तो पागल है, उसका कोई इलाज नहीं है।'

गौरतलब है कि चुनाव के पहले भी बेनी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। कई कांग्रेसी नेता तो अब खुलकर कह रहे हैं। पार्टी नेताओं के बेतुके बयानों के कारण भी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा
विज्ञापन


वहीं कांग्रेसी नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने तो खुलकर बेनी प्रसाद और कांग्रेस के अन्य नेताओं की निंदा की थी।

किया अखिलेश का बचाव

beni prasad verma comments on shashi tharoor

खास बात यह रही कि बेनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पक्ष लिया और उनका बचाव किया।

प्रदेश की कानून व्यवस्‍था पर बेनी ने कहा कि अखिलेश सुधार कर रहे हैं, वह प्रदेश का विकास करना चाहते हैं। उनके बयान के बाद यह आकलन लगाए जा रहे हैं कि वह मौका मिलने पर सपा में भी आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बेनी प्रसाद वर्मा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के ‌खिलाफ कई बार टिप्पणी कर चुके हैं।

अब हालात ये हैं कि कांग्रेसी नेताओं में भी उनके खिलाफ विरोध मुखर हो रहा है, वहीं कांग्रेस खुद भी आम चुनाव में 44 सीटों पर सिमटने के बाद मुश्किल वक्त का सामना कर रही है।

बेनी बोले, कांग्रेस में ही रहूंगा

beni prasad verma comments on shashi tharoor

बाराबंकी के रामसनेहीघाट में उन्होंने कांग्रेस से अलग होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा कांग्रेस में ही रहूंगा। कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल होने की बात पूरी तरह से गलत व निराधार हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह की अगुवाई में दस वर्षों में केंद्र  सरकार ने जनहित में तमाम कार्य किए हैं। देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के साथ ही सभी का सर्वांगीण विकास किया है।

विज्ञापन

किया कांग्रेस का बचाव

beni prasad verma comments on shashi tharoor

चुनाव नतीजों पर बेनी ने कहा कि लोकतान्त्रिक देश में सत्ता परिवर्तन होना जरूरी होता है, सत्ता परिवर्तित होने से लोकतंत्र मजबूत होता है।

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की आलोचना छ: माह तक न करके उनके कार्यों पर नजर रखेंगे। उसने अगर जनता से किए गए वायदों के खिलाफ कार्य किया तो उसका विरोध करते हुए संघर्ष किया जाएगा।

बेनी के अनुसार कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भाजपा का विकल्प बन सकती है। उन्होंने कहा कि मुलायम से हमारा मतभेद पहले भी था और आज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed