फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni prasad takes favour of muslims

'आखिरी सांस तक मुसलमानों का समर्थन करता रहूंगा'

Tue, 06 May 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
beni prasad takes favour of muslims

मुसलमानों को खुद से जोड़ने के लिए बेनी प्रसाद वर्मा ने बेहद भावुक भाषण दिया। उन्होंने एक जनसभा में अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


गोंडा के आईटीआई कॉलेज के मैदान में हुई जनसभा में बेनीप्रसाद वर्मा ने कहा कि वह मुसलमानों की वजह से ही जिंदा है और उनकी वकालत आखिरी सांस तक करते रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल 7 मई को गोंडा में मतदान होना है, जिसके लिए प्रचार का आज(5 मई) अंतिम दिन था। प्रचार के लिए खासतौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनी ने अपने भाषण में जहां अल्पसंख्यकों को रिझाने की पूरी कोशिश की वहीं राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर नजर आए।

मोदी पर निशाना

beni prasad takes favour of muslims

अपने भाषण में राहुल गांधी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने गरीबों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे दी।

आज उन्हीं उद्योगपतियों का पैसा अपनी मार्केटिंग के लिए पानी की तरह बहा रहे हैं।

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव और गोंडा से प्रत्याशी बेनीप्रसाद वर्मा के समर्थन में कटराबाजार में हुई जनसभा में राहुल ने दावा किया कि १० वर्षों में यूपीए सरकार ने १५ करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल से बाहर निकाला है।

70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर किसानों राहत पहुंचाई है। केंद्र में फिर सरकार बनने पर हर गरीबों को छत दिलाने, स्वास्थ्य सुविधा दिलाने और देश भर में बुजुर्गों को एक समान पेंशन दिलाने का वादा किया।

किसानों की समस्या

beni prasad takes favour of muslims

इस दौरान अन्य पार्टियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘यूपी पिछले 25 साल की राजनीति में जमीन के भीतर धंस गया है।

लोगों को बाहर जाकर नौकरी करनी पड़ती है। यूपी में रोजगार नहीं मिलता। यहां सारे काम सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए ही किए जाते हैं।’

इस बीच किसानों के जमीन अधिग्रहण और दंगे का भी मुद्दा उठाया। कहा कि भट्ठापरसौल की कई महिलाएं उनके पास आईं थी जिन्होंने बताया कि जमीन लेते समय सरकार ने उनसे पूछा तक नहीं।

गन्ना किसान मर रहा है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है।

दिखाए तरक्की के सपने

beni prasad takes favour of muslims

राहुल का कहना है कि आज मार्केट में हर सामान या तो मेड इन चाइना है या फिर अन्य देश का। यानि हमारे पैसे का फायदा कोई और देश उठाता है।

कहा कि, इसके लिए जरूरी है कि रोजगार के अवसर यहीं पैदा किए जाएं। ताकि जब भी हम मार्केट से कोई घड़ी या फिर अन्य सामान लेने जाएं तो उस पर मेड इन गोंडा या फिर मेड इन यूपी लिखा हो।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह देश के हर नागरिकों को साथ में लेकर चलना चाहते हैं। हर किसी के सहयोग से एक मैन्यूफैक्चरिंग कारीडोर तैयार करना चाहते हैं।

जिसके जरिए युवाओं, बेरोजगारों, किसानों सहित हर एक व्य‌क्ति को रोजगार के अवसर मुहैया हो। इसी तर्ज पर जापान सरकार के साथ काम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed