फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni blames modi for morababad communal tension

मोदी ने करवाया 'कांठ' में बवाल: बेनी

Tue, 08 Jul 2014 12:23 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Jul 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
beni blames modi for morababad communal tension

पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुरादाबाद के कांठ में हुए बवाल के लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है।

विज्ञापन


महंगाई, बढ़े हुए रेल किराये और जनसमस्याओं से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह चाल चली है।

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इसे जिला प्रशासन अपने स्तर से निपटा लेते हैं। लेकिन इसे जानबूझकर भाजपा ने सियायी रंग दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

मुलायम को बढ़ाया दोस्ती का हाथ?

beni blames modi for morababad communal tension

बेनी सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूं तो भाजपा का उदय ही मुलायम सिंह यादव की गलतियों की वजह से हुआ है।

इसके बावजूद यदि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करने के लिए मुलायम सिंह यादव उनका सहयोग चाहते हैं तो वे इसके लिए तैयार हैं।

बेनी ने कहा कि मुरादाबाद जैसी घटना एक सोची-समझी साजिश है। प्रदेश सरकार को इस साजिश को बेनकाब करना चाहिए।

जहां यह घटना हुई है वह इलाका हरियाणा से भी सटा हुआ है। हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव होने हैं जबकि यूपी में भी उपचुनाव हैं। इसलिए इस घटना को और सियासी रंग दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नहीं दे सकती स्थाई सरकार

beni blames modi for morababad communal tension

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि भाजपा कभी भी देश में स्थाई सरकार नहीं दे सकती है। इस सरकार के गिरने के बाद एक बार फिर देश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

कांग्रेस पार्टी में जितना लोकतंत्रत है उतना किसी भी पार्टी में नहीं है। कांग्रेस इस चुनाव में हार जरूर गई है लेकिन वह फिर सत्ता में आएगी।

लोकतंत्र में एक पार्टी को ज्यादा समय तक सत्ता में रहना ठीक नहीं है। इससे पार्टी निरंकुश हो जाती है। परिवर्तन बहुत जरूरी है।

रेल किराया बढ़ाये जाने पर बेनी ने कहा कि यदि यह यूपीए सरकार का प्रस्ताव था तो मोदी सरकार ने इसे लागू क्यों कर दिया।

विज्ञापन

राहुल ही बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

beni blames modi for morababad communal tension

बेनी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हार गई है। इसके बाद राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल वही लोग उठा रहे हैं जो कल तक कांग्रेस की सरकार में मौज कर रहे थे।

राहुल पढ़े-लिखे व समझदार नेता हैं। कांग्रेस की अगली बार फिर सरकार बनेगी। इसमें राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रदेश में भाजपा के खिलाफ बड़े प्रदर्शन किए जाएं।

इसके लिए वे खुद राहुल गांधी से बात करने दिल्ली जा रहे हैं। भाजपा से निपटने की रणनीति पर वे राहुल गांधी से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed