फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Befriended a teenage girl on Instagram, obtained her photos, and extorted cash and jewelry

Lucknow News: किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हासिल कीं तस्वीरें, नकदी और जेवर ऐंठे

Thu, 30 Jul 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Befriended a teenage girl on Instagram, obtained her photos, and extorted cash and jewelry
लखनऊ। हुसैनगंज की किशोरी को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती भारी पड़ गई। युवक ने भरोसे में लेकर उसकी स्नैपचैट आईडी का पासवर्ड हासिल किया और निजी तस्वीरें डाउनलोड कर लीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर आरोपी ने किशोरी से 60 हजार रुपये और 36 ग्राम सोने के जेवर भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने हुसैनगंज थाने में आरोपी वंश नाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के पिता के मुताबिक वर्ष 2025 में उनकी बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर वंश नाग से हुई थी। आरोपी ने किशोरी को झांसे में लेकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। भरोसे में लेकर उसकी आईडी का पासवर्ड ले लिया और निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पोर्टर बुक कराकर 60 हजार रुपये मंगाए। इसके बाद 36 ग्राम सोने के जेवर भी वसूल लिए। घर में जेवर नहीं दिखे तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने युवक से फोन पर बात कर मिलने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी ने किशोरी के नाम से कई इंस्टा आईडी भी बना दी। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। साइबर सेल से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed