फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beerbal sahni institute

मेडागास्कर से अलग हो एशिया में जुड़ा था भारत : प्रो. साहनी

Wed, 15 Nov 2023 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
beerbal sahni institute
लखनऊ। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान में मंगलवार को संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन




प्रख्यात भू-विज्ञानी प्रो. अशोक साहनी ने एंबर विश्लेषण और पुराकीट विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रो. साहनी ने भारत का संघट्टन क्रम, एक यात्रा जिसने हमारे ग्रह को बदल दिया... विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि करीब नौ करोड़ वर्ष पहले मेडागास्कर से अलग होकर भारत एशिया के भूभाग से आकर जुड़ा था। इससे कई प्रकार के भौगोलिक व जलवायु संबंधी परिवर्तन हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, प्रो. हरिकेश बहादुर सिंह ने मानसिक सशक्तीकरण और ज्ञान प्रज्ज्वलन पर व्याख्यान दिया। लखनऊ विवि के प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने पिघलते ग्लेशियर और तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के विषय में बताया। इसके बाद सितंबर में हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित हिंदी टंकण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुधा कुरील को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हिंदी टिप्पण में प्रथम राहुल गुप्ता, अनुवाद में प्रथम संध्या मिश्रा, वाद-विवाद में प्रथम स्नेहा व प्रशांत मोहन त्रिवेदी, इमला में प्रथम भावना अवस्थी, निबंध में संध्या सिंह, पोस्टर में आनंद राजौरिया और अंताक्षरी में प्रथम संध्या मिश्रा, संध्या सिंह व दीक्षा को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलने वाले विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम संध्या मिश्रा और पोस्टर में प्रथम शिवाली श्रीवास्तव व संध्या को सम्मानित किया गया। दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले करीब 20 प्रतिभागी सम्मानित हुए। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. एमजी ठक्कर, प्रो. अनुपम शर्मा, डॉ. अरविंद वर्मा और डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed