फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bed increases in lohia institute

Lucknow News: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी का होगा विस्तार, अब होंगे 116 बेड

Fri, 17 Mar 2023 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
bed increases in lohia institute
लखनऊ। लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में 60 नए बेड बढ़ेंगे। हर बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन, एसी व अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। संस्थान प्रशासन का कहना है मैनपावर के संकट से इमरजेंसी में बेड नहीं बढ़ पा रहे थे। नए स्टाफ की तैनाती होते ही इमरजेंसी का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में अभी 56 बेड पर मरीजों की भर्ती की जा रही है। मरीजों का लोड अधिक होने के कारण यह हर वक्त फुल रहती है। ऐसे में अब यहां करीब 60 बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे यहां करीब 116 बेड हो जाएगे। पुरानी महिला इमरजेंसी में 30 बेड पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें अधिकतर बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा होगी, ताकि गंभीर मरीजों लौटना न पड़े। अभी इमरजेंसी में पांच वेंटिलेटर बेड हैं, जो हमेशा फुल रहते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी के पीछे हिस्से में 30 बेड की इमरजेंसी यूनिट तैयार की जा रही है। अफसरों ने अप्रैल से बढ़े बेड पर भर्ती शुरू होने का दावा किया है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एपी जैन के मुताबिक, इमरजेंसी में नए बेड बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed