फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bed entrance 2016 result website

बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, झांसी के अंकित ने किया टॉप

Sat, 28 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
bed entrance 2016 result website

सूबे के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए 22 अप्रैल को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसमें झांसी के अंकित कुमार ने 400 में 316.67 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


फैजाबाद की प्रीति पांडेय 309 अंकों के साथ महिला वर्ग की टॉपर बनी। ओवरऑल प्रीति को पांचवां स्थान मिला। लखनऊ से अंकित तिवारी ने 302 अंकों के साथ 15वां स्थान हासिल कर सिटी टॉप किया।
विज्ञापन


इस साल परीक्षा में 2,64,470 अभ्यर्थी बैठे। जिसमें से 1268 ने सिर्फ एक पाली की परीक्षा दी और तीन को नकल करने के चलते परीक्षा से बाहर कर दिया गया। लिहाजा कुल मिलाकर 2,63,199 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम www.upbed.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस साल बीएड प्रवेश का जिम्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के पास है।

बीएड टॉपर्स लिस्ट

bed entrance 2016 result website
महिला वर्ग में टॉपर प्री‌ती पांडेय - फोटो : amar ujala

नाम--रैंक--अंक--शहर
अंकित कुमार--1--316.67--झांसी
लवकुश कुमार--2--312--इलाहाबाद
रामकृत चौहान--3--312--इलाहाबाद

सौरभ सिंह--4--310--इलाहाबाद
प्रीति पांडेय--5--309--फैजाबाद
अखंड प्रताप मिश्रा--6--309--वाराणसी

प्रभाकर चौबे--7--308.67--इलाहाबाद
मनीष पांडेय--8--306.66--इलाहाबाद

कमलेश कुमार--9--304.66--इलाहाबाद
सौरभ कुमार श्रीवास्तव--10--304--गाजियाबाद
(नोट : सभी की रैंक वेटेज सहित है।)

छह जून से होगी काउंसलिंग

bed entrance 2016 result website

बीएड के प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया काउंसलिंग छह जून से संभावित है। इसके लिए 30 मई से अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कार्ड भेजा जाने लगेगा। 25 जून तक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून रखी गई है। बीएड का नया सत्र एक जुलाई से शुरू होगा।

परीक्षा के सह समन्वयक प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 14 शहरों में 32 केंद्र बनाए गए हैं, जो लखनऊ आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, जौनपुर, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, बरेली और गोरखपुर में होगी। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का ब्योरा जल्द जारी किया जाएगा।

बढ़े एक लाख से अधिक अभ्यर्थी
इस साल बीएड क्वालिफाई करने वालों की संख्या में 1,00,635 अभ्यर्थियों का इजाफा हुआ है। 2015 में कुल 1,62,564 अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया था। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने से इस बार कॉलेजों को काफी राहत मिलेगी। गत वर्ष कम अभ्यर्थी होने से कॉलेजों में भारी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed