{"_id":"5e627a128ebc3eeae004c002","slug":"beautiful-corridor-will-be-made-in-ayodhya-near-ram-temple-to-hanuman-garhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राममंदिर से हनुमानगढ़ी और सरयू तक बनेगा भव्य कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राममंदिर से हनुमानगढ़ी और सरयू तक बनेगा भव्य कॉरिडोर
Fri, 06 Mar 2020 09:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर के साथ सरयू तक भव्य कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इसका दायरा राममंदिर से हनुमानगढ़ी होकर सरयू तट तक होगा। सैकड़ों मठ-मंदिर व पार्क कॉरिडोर का हिस्सा बनेंगे। इस लेआउट में आने वाली भूमि, भवन व व्यावसायिक इमारतों का मूल्यांकन करके काशी की तर्ज पर सरकार अधिग्रहण कर सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए जल्द ही मैपिंग व सर्वे करने कुशल इंजीनियरों की टीम अयोध्या आएगी और लागत के साथ डिजाइन तैयार करेगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस नृपेंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की है।
विज्ञापन
इसमें ट्रस्ट की ओर से महासचिव चंपत राय शामिल थे, जबकि सरकार के कई शीर्ष अधिकारी, आर्किटेक्ट, टेक्नोक्रेट समेत गुजरात में स्टेच्यू फॉर यूनिटी से जुड़े कुशल इंजीनियर थे। सूत्र बताते हैं कि अयोध्या दौरे के बाद नृपेंद्र ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कॉरिडोर की आवश्यकता जताई थी। इसी के बाद चंपत राय को दिल्ली बुलाया गया था।
विज्ञापन