फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beating between girls and people was making video

बार में नशे में धुत युवतियां कर रहीं थीं मारपीट, लोग बना रहे थे वीडियो

Tue, 02 Feb 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
beating between girls and people was making video
लखनऊ। समिट बिल्डिंग में माई बार हेडक्वार्टर के अंदर रविवार रात को युवक-युवतियां शराब केनशे में डांस कर रहे थे। इसी बीच तीन-चार युवतियां आपस मे गाली-गलौज करने लगीं और एक दूसरे के बाल खींचने लगीं। यह देख अंदर शराब के नशे में झूम रहे लोग हूटिंग करने लगे। हूटिंग इस तरह कर रहे थे कि जैसे वहां कोई विशेष आयोजन हो रहा हो। धीरे-धीरे यह मामला बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई। कई लोग तो उन्हें शांत कराने की बजाय उनका वीडियो बनाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

रविवार रात माई बार हेडक्वार्टर के अंदर का नजारा किसी विशेष आयोजन की तरफ इशारा कर रहा था। लोग शराब केनशे में तेज म्यूजिक की धुन पर डांस कर रहे थे। वहीं कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच शराब केनशे में धुत तीन-चार युवतियां आपस में गालियां देने लगीं। देखते ही देखते एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। अचानक से गालियां देते हुए एक -दूसरे का बाल पकड़कर जमीन पर गिराने का सिलसिला शुरू हो गया। इसे देख आसपास नशे में झूम रहे लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा। विवाद बढ़ता देख बार में काम करने वाली महिला बाउंसर भी पहुंचीं और सभी को अलग किया। इसके बाद सभी को बाहर जाने को कहा गया।
विज्ञापन

बार के बाहर भी हुई दो गुटों मेें मारपीट
बाहर निकलते ही दो गुट हो गए। सभी ने एक-दूसरे को गालियां देनी शुरू कीं और देख लेने की धमकी दी। इसी बीच दो युवतियों ने एक युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। देखते-देखते वहां भी हाथापाई होने लगी। अंदर और बाहर मारपीट करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान बार के सुरक्षाकर्मी वहां तमाशबीन बने रहे। जब मामला हद से बाहर हो गया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही वहां से सभी फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed